फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 8 -- कायमगंज, संवाददाता। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर संगठन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता ने जनपद कमेटी और फर्रुखाबाद शहर की कमेटी भंग कर दी है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही नई जिला एवं शहर कमेटियों का गठन किया जाएगा। इसमें संगठन के सक्रिय और कर्मठ व्यापारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।उन्होंने बताया कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूती देने के लिए नई टीम पूरी सक्रियता के साथ कार्य करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...