पीलीभीत, मार्च 18 -- पीलीभीत। जिले में नागरिकों की गोपनीयता और सामाजिक प्रतिष्ठा से जुड़े महत्वपूर्ण विषय को लेकर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और संयुक्त बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त रूप से डीएम और एसपी के माध्यम से शासन को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में कहा गया कि कई ऐसे प्रकरण सामने आते हैं, जिनमें संबंधित व्यक्ति न्यायालय से दोषमुक्त हो चुके होते हैं। अथवा जिनमें कोई कनविक्शन नहीं हुआ होता। फिर भी उनके पुराने मामले सीसीटीएनएस अथवा हिस्ट्रीशीट में प्रदर्शित होते रहते हैं। इसके कारण संबंधित व्यक्तियों की सामाजिक प्रतिष्ठा, निजता, रोजगार, व्यापारिक गतिविधियों तथा पासपोर्ट, बैंक एवं पुलिस सत्यापन जैसी प्रक्रियाओं में अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से अपील की कि ऐसे मामलों की समय-समय पर समीक्षा कर ...