लखीमपुरखीरी, जून 29 -- उद्योग व्यापार मंडल छोटी काशी गोला के तत्वावधान में महान दानवीर भामाशाह की जयंती पर 30 जून को एक कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यक्रम सिद्धविनायक पैलेस में सायं 7 बजे से होगा। नगर अध्यक्ष पवन गुप्ता जिलाध्यक्ष राममोहन सोनी और नगर महामंत्री मुनेंद्र पाल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में नगर के तीन वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित व्यापारियों को उनके व्यापारिक सामाजिक एवं जनसेवी योगदान के लिए भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने नगर के व्यापारियों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। यह भी पढ़ें- भामाशाह की जयंती को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया यह भी पढ़ें- भामाशाह के आदर्शों का अनुसरण करें व्यापारी: विवेक मनोचा यह भी पढ़ें- व्यापारी कल्याण दिवस ...