मुरादाबाद, मई 18 -- क्षेत्र में भवन और संपत्ति गणना का कार्य चल रहा है, इसमें एचएलओ अपने क्षेत्र में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जैन के यहां भी एचएलओ पहुंचे और भवन की स्थिति, कमरों की संख्या उसमें रहने वालों का विवरण लिया। उनके भाई कौशल जैन एवं विनोद जैन ने भी अपने भवन और रहने वालों का पूरा विवरण नोट करवाया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने आम जनता से आह्वान किया है कि जनगणना कार्मिकों का पूरा सहयोग करें और पूछे गए सभी आंकड़े ठीक-ठीक नोट कराएं क्योंकि यह राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम है इसके बाद ही राष्ट्र की आर्थिक स्थिति का सही आकलन हो पाता है और उसी के अनुसार योजनाएं बनाई जाती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...