नैनीताल, जून 23 -- नैनीताल। तल्लीताल स्थित फांसी गधेरे में सीवर ओवरफ्लो की समस्या के बीच एक नया विवाद सामने आया है। मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष पुनीत टंडन ने जल संस्थान के एक अधिकारी पर अभद्र व्यवहार करने और वीडियो बनाने से रोकने का आरोप लगाया है। पुनीत टंडन ने वीडियो और बयान जारी कर कहा कि वह शुक्रवार सुबह फांसी गधेरे में चल रहे कार्यों का वीडियो बनाकर लोगों को स्थिति की जानकारी दे रहे थे। इसी दौरान मौके पर मौजूद एक अधिकारी ने उनकी पहचान पूछी और वीडियो बनाने पर आपत्ति जताई। आरोप है कि संबंधित अधिकारी का व्यवहार अनुचित था। यह भी पढ़ें- व्यापार मंडल अध्यक्ष ने अधिकारी पर अभद्रता का लगाया आरोप उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग करते हुए कुमाऊं आयुक्त, डीएम और विभागीय अधिकारियों से हस्तक्षेप करने की अपील की...