बलरामपुर, मई 4 -- गैसड़ी, संवाददाता। उद्योग व्यापार मंडल नगर पंचायत गैसड़ी के अध्यक्ष नसीम अहमद के निधन पर सोमवार को एक प्रतिष्ठान पर शोक सभा आयोजित कर व्यापारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभा में मौजूद व्यापारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वरिष्ठ व्यापारी व भाजपा नेता मदन लाल जायसवाल ने कहा कि नसीम अहमद पिछले 26 वर्षों से व्यापार मंडल का नेतृत्व कर रहे थे। वह हमेशा व्यापारी हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ते रहे। उन्होंने बाजार की हर छोटी-बड़ी समस्या के समाधान में अहम भूमिका निभाई। उनका निधन व्यापारी समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। शोक सभा में जीशान नसीम, सरदार अवतार सिंह, बैजनाथ जायसवाल, राजेंद्र प्रसाद पटवा, मोहम्मद सलीम, दीपक जायसवाल, हरिश्चंद्र गुप्ता, सरदार सुरेंद्र सिंह, सचिन सोनी सहित बड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.