मऊ, मई 1 -- पहसा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के पहसा बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष 82 वर्षीय प्रभुनाथ गुप्ता का शुक्रवार की सुबह हृदय गति रूकने से निधन हो गया। इस घटना की खबर सुनते ही व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई। प्रभुनाथ गुप्ता मूल रूप से जयसिंहपुर गांव के रहने वाले थे, जो लगभग 50 वर्षों पूर्व पहसा बाजार के इटौरा मोड़ पर आकर बस गए थे। इनका अंतिम संस्कार गाजीपुर स्थित गंगा घाट पर किया गया। शोक जताने वालों में अवधेश गुप्ता, छबीला गुप्ता, मोहन गुप्ता, राकेश मौर्य, मनोज सिंह, भोला गुप्ता, घूरा गुप्ता आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- ज्वेलरी कारोबारी बंशीलाल वर्मा के निधन पर शोक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.