जौनपुर, मार्च 11 -- डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। डोभी क्षेत्र के बरामनपुर गांव निवासी प्रहलाद सिंह का मंगलवार को दिन में अचानक हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। प्रहलाद सिंह बजरंग नगर व्यापार मंडल के संरक्षक सदस्य भी रहे हैं। वह बहुत ही सरल, मिलनसार और अच्छे स्वभाव के व्यक्ति थे। क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में वे हमेशा साथ खड़े रहते थे। उनके आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जाता है कि वह बजरंग नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष डॉ. नरसिंह बहादुर सिंह के छोटे भाई थे। उनके निधन पर लोगों ने शोक जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.