एटा, अप्रैल 27 -- नवागत डीएम अरविंद सिंह से उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात के दौरान डीएम को राम लला का स्मृति-चिन्ह भेंट किया। व्यापारियों ने कहा कि उनके कुशल प्रशासनिक अनुभव, व्यापारी-हितैषी दृष्टिकोण एवं पारदर्शी कार्यशैली से एटा जनपद में व्यापार-सुगमता, कानून-व्यवस्था तथा विकास को नई गति मिलेगी। व्यापार मंडल सदैव प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जनपद के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान को कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। डीएम अरविंद सिंह ने व्यापारियों की समस्याओं के प्रति सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह एटा जिले में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए नई रणनीतियां बनाएंगे। यह भी पढ़ें- व्यापारियों ने डीएम से मुलाकात कर बताई समस्याएं व्यापारी हितों का पूर्ण ध्यान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.