सहारनपुर, मई 26 -- सहारनपुर, संवाददाता। व्यापार बंधु बैठक में कड़ा रुख दिखाते हुए, डीएम अरविंद कुमार चौहान ने लापरवाही बरत रहे कई अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए, दो दिन में स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने साफ तौर अधिकारियों को चेताया कि एजेंडा बिंदुओं को तब तक न हटाया जाए जब तक शिकायतकर्ता संतुष्ट न हो जाए। कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में डीएम ने राकेश टाकिज पुल से सपना टाकिज जाने वाली सडक पर पुलिया का काम अधूरा छोडने पर चीफ इंजीनियर नगर निगम को स्पष्टीकरण जारी कर पूछा गया कि इसके टेंडर होने पर देरी क्यों हुई? सड़क संबंधी समस्याओं पर लोक निर्माण विभाग एक्सईन को जांच करने एवं यातायात व एआरटीओ की रिपोर्ट लेने के निर्देश दिए। हकीकत नगर में ट्रैफिक समस्या के निस्तारण हेतु निर्माणाधीन सड़क को 15 जून तक बनाए जाने का मुख्य ...