इटावा औरैया, मार्च 28 -- वाणिज्यकर कार्यालय में जीएसटी कमिश्नर ग्रेड वन हृषिकेश प्रताप राव दीक्षित की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की बैठक का आयोजन हुआ। जीएसटी कमिश्नर ने व्यापार मंडल प्रतिनिधियों से अपील करते हुए ज्यादा से ज्यादा व्यापारियों के पंजीकरण कराने की बात कहीं। उन्होंने बताया कि जिले में करीब 20 हजार पंजीकृत व्यापारी हैं जिसमें से करीब 400 से 500 ही टैक्स जमा कर रहे हैं बाकी अपना रिटर्न शून्य का दाखिल कर रहे हैं, ये चिंता का विषय है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा कि एसआईबी जांच व सर्वे के समय व्यापारी को भारी धनराशि कर के रूप में जमा करने के लिए बाध्य किया जाता है। जांच का निर्णय पूर्ण होने से पहले किसी प्रकार का कर जमा कराया जाना गलत है, जिसके लिए हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट द्वारा भी समय-समय पर आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.