नैनीताल, अप्रैल 4 -- गरमपानी, संवाददाता। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल गरमपानी खैरना इकाई के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया हुई। आज रविवार को खैरना स्थित महिला सभागार में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी।मुख्य चुनाव अधिकारी भाष्कर तिवारी, पूरन सिंह जलाल और पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकित साह की देखरेख में प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन के बाद अध्यक्ष पद पर चुनाव होना तय हुआ, जबकि अन्य सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया। भाष्कर तिवारी ने बताया कि रविवार को दोपहर 2.30 बजे से मतपत्रों की गणना शुरू होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया जिले के पदाधिकारियों की निगरानी में संपन्न होगी। अध्यक्ष पद के लिए नरेंद्र सिंह जलाल और पुष्कर सिंह पनौरा के बीच सीधा मुकाबला है। अन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.