पीलीभीत, जून 5 -- बरखेड़ा। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बरखेड़ा इकाई का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष शैली अग्रवाल के निर्देश पर जिला महामंत्री अवनीश जायसवाल ने बरखेड़ा नगराध्यक्ष प्रिंस भारद्वाज बजरंगी, महामंत्री उत्तम अग्रवाल को नियुक्त किया। मनोज सक्सेना वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रेहान रज़ा मीडिया प्रभारी, जगदीश भोजवाल संगठन मंत्री, सुनील वर्मा, राम किशन भोजवाल, बंटू शर्मा, रिज़वान अंसारी व गोपाल भोजवाल को उपाध्यक्ष, ईशरत अली, सुमित भारद्वाज, दुर्पत भोजवाल, ऋषभ मौर्य, अभिषेक अग्रवाल, प्रदीप सक्सेना को मंत्री, सुबुल अंसारी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया। नपं अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल, नगराध्यक्ष बिलसंडा एम रेहान, महामंत्री अंकित जायसवाल जिला कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता, नगर अध्यक्ष पीलीभीत अलाउददीन अंसारी, नगर उपाध्यक्ष मोइन खान ने टीम का स्वागत किया। ...