फिरोजाबाद, मार्च 18 -- जसराना के के मुख्य बाजार में खाद-बीज की दुकान करने वाला एक व्यापारी आत्महत्या करने की धमकी देने वाला पत्र छोड़कर गायब हुआ था। व्यापारी मंगलवार को कोलकाता में मिल गया। उसने पुलिस को बताया कि कारोबार में घाटा होने के चलते वह गायब हुआ था। 28 वर्षीय कुनाल गुप्ता पुत्र दिलीप कुमार जसराना में खाद-बीज का कारोबार करता है। 11 मार्च की सुबह खडीत नहर में आत्महत्या करने का धमकी भरा पत्र छोड़कर दुकान से गायब हो गया था। व्यापारी के पिता की मृत्यु के बाद से वह कारोबार को संभाल रहा था और इस दौरान कारोबार में घाटा हो गया था। प्रभारी निरीक्षक राजेश पाण्डेय ने बताया कि उन्होंने खाद कारोबारी के गायब होने के बाद से लगातरा सर्विलांस की टीम के साथ कई टीमों को खोजबीन के लिए लगाया। एसओजी और सर्विलांस टीम ने रांची, जमशेदपुर और कोलकाता जैसे श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.