कानपुर, अक्टूबर 4 -- कानपुर। यूपीआई पर एमडीआर का विरोध जोर पकड़ रहा है। रविवार को आदर्श व्यापार मंडल की बैठक हुई। चेयरमैन मनोज शुक्ला ने कहा कि यूपीआई से भुगतान आज व्यापार की जरूरत बन चुका है। ऐसे में 15 अक्तूबर से एमडीआर लगाने से व्यापार को करारा झटका लगेगा। त्योहारी सीजन आने से परेशानी और ज्यादा बढ़ जाएगी। व्यापार हित में सरकार इस फैसले को तत्काल वापस ले। जयदीप दुआ, विक्की बरानी, विक्की अग्रवाल, अरुण त्रिवेदी, तन्मय तिवारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...