रांची, अप्रैल 9 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। अरगोड़ा थाना क्षेत्र के ग्रीन सिटी के रहने वाले रंजन कुमार के साथ ढाई करोड़ रुपए की ठगी और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़ित रंजन कुमार ने अपने मित्र अनूप सिंह और उनके भाई रौशन सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार, 2023 तक दोस्ती और विश्वास के आधार पर रंजन ने अनूप को व्यापार के लिए कुल 2.50 करोड़ रुपये आरटीजीएस एवं नकद माध्यम से उधार दिए, जिसमें 45 लाख रुपये उनके भाई के खाते में भेजे गए। रंजन कुमार के अनुसार, 22 मार्च 2023 को दोनों के बीच एकरारनामा हुआ था, जिसमें रुपये लौटाने का आश्वासन दिया गया था। भुगतान के लिए कुल पांच चेक दिए गए, लेकिन 22 नवंबर 2023 को बैंक में प्रस्तुत करने पर सभी चेक पैसे नहीं रहने के कारण बाउंस हो गए। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि रुपये मांगने पर आर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.