बलिया, जून 22 -- रसड़ा, बलिया। व्यापार कल्याण समिति के सदस्यों की बैठक रविवार की देर शाम स्टेशन रोड स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मो. युनूस की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सुरेश चंद को संरक्षक, गोपालजी को कार्यवाहक अध्यक्ष, जहीर अहमद को उपाध्यक्ष, आशुतोष सोनी को महामंत्री, दीनदयाल शर्मा को मंत्री व कृष्ण कुमार गुप्त को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा प्रद्युम्न, मुख्तार अहमद, मुमताज अहमद, दुर्गेश गुप्त, शौकत अली, अनिल कुमार, नूर अली, जमशेद आलम व रिजवान अली को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष व महामंत्री ने बताया कि समिति शीघ्र ही सदस्यता अभियान चलाएगी। जुलाई माह में व्यापार कर विभाग के अधिकारियों के साथ व्यापारिक संगोष्ठी की जाएगी। बैठक में संगठन की मजबूती, व्यापार...