बरेली, मार्च 16 -- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की कोर कमेटी की बैठक रविवार को राजेंद्र नगर स्थित एक होटल में आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और बैंकिंग सुविधाओं तथा बिजली व्यवस्था को व्यापार के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया गया। मुख्य अतिथि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक प्रबंधक राजा कुमार इलिप्पि ने कहा कि पहले व्यापारियों को बैंकों से ऋण लेने के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। लंबी प्रक्रिया और औपचारिकताओं के कारण कई बार व्यापारियों को निराश भी होना पड़ता था। हालांकि बदलते समय और सरकार की उद्योग व व्यापार को प्रोत्साहित करने वाली नीतियों के चलते अब बैंकिंग व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक सरल और सुगम हो गई है। उन्होंने कहा कि बैंक अब व्यापारियों और उद्यमियों को आगे बढ़ाने के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.