कन्नौज, अप्रैल 21 -- नगर के तिर्वा रोड एक गेस्ट हाउस में व्यापारी नेता स्व. श्याम बिहारी मिश्रा की पुण्यतिथि पर व्यापारी नेताओं व संगठन के पदाधिकारियों ने उनकी फोटो पर माल्यार्पण के साथ पुष्पांजलि दी। प्रदेश संयुक्त महामंत्री सुशील दुबे, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रामकुमार पाठक, जिला महामंत्री संजीव गुप्ता संजू ने पंडित श्याम बिहारी मिश्रा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह हमेशा व्यापारियों के हितों के लिए सदैव तत्पर तैयार रहते थे। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अनुराग गुप्ता, नगर महामंत्री कमलेश राजपूत, राकेश कौशल, नगर कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरि शंकर गुप्ता, नसीर अहमद, उपाध्यक्ष भूरा कठेरिया, कंचन गुप्ता, बबलू गुप्ता, मंत्री टिंकू बॉथम, राजन गुप्ता, अनिल गुप्ता, अशोक गुप्ता, संगठन मंत्री रंजीत कौशल, पवन आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्त...