हरिद्वार, जनवरी 22 -- प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल हरिद्वार से संबद्ध तहसील व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी ने गुरुवार को शपथ ग्रहण की। जिलाध्यक्ष संजीव नैयर ने अध्यक्षता और जिला महामंत्री प्रदीप कालरा एवं युवा जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा ने संयुक्त रूप से संचालन किया। राहुल शर्मा ने तहसील अध्यक्ष, विक्की आडवाणी और सुरेश नौटियाल ने तहसील महामंत्री एवं दीपक मेहता ने तहसील कोषाध्यक्ष के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही, 20 उपाध्यक्ष, 20 मंत्री, एक संगठन मंत्री, एक मीडिया प्रभारी और एक सोशल मीडिया प्रभारी की भी नियुक्ति की गई। जिलाध्यक्ष संजीव नैयर ने मां गंगा के नाम पर शपथ दिलाई। वरिष्ठ संरक्षक डॉ. संजय पालीवाल ने कहा कि व्यापार मंडल अब केवल व्यापारिक हितों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सामाजिक दायित्वों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। नगर निगम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.