कानपुर, जनवरी 16 -- कानपुर। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (उत्तर) की प्रथम बैठक शुक्रवार को फजलगंज में हुई। प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि व्यापार मंडल सदैव व्यापारी हितों के लिए ढाल बनकर खड़ा रहेगा। विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि मेरी राजनीतिक जीवन की शुरुआत भी व्यापार मंडल से ही हुई है। स्वर्गीय श्याम बिहारी मिश्रा की ओर से स्थापित व्यापार मंडल लगातार बेहतर कर रहा है। अध्यक्ष सुनील बजाज ने बताया कि संगठन का शपथ ग्रहण समारोह 10 मार्च को होगा। संचालन कृपा शंकर त्रिवेदी ने किया। कार्यक्रम में रामेश्वर गुप्ता, सीपी सोमानी, देवी खन्ना समेत कई व्यापारियों का सम्मान किया गया। प्रदीप गुप्ता, अचल गुप्ता, मणिकांत जैन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.