हल्द्वानी, अप्रैल 22 -- हल्द्वानी, संवाददाता। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा ने कहा कि उत्तराखंड में व्यापारी हितों की आवाज उठाने के लिए उनका संगठन एकमात्र सक्रिय और पंजीकृत संगठन है। उन्होंने कहा कि यह संगठन पिछले 40 वर्षों से व्यापारी हितों की आवाज बुलंद कर रहा है और इसके गठन के समय से जुड़े वरिष्ठ व्यापारी नेता आज भी संगठन को नेतृत्व दे रहे हैं। मोंगा ने कहा कि व्यापार मंडल पूरी तरह गैर-राजनीतिक संगठन है, जिसने शुरुआती दौर में व्यापारियों के अधिकारों के लिए धरना, प्रदर्शन और अनशन जैसे कई संघर्ष किए। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि संगठन हमेशा भ्रष्ट और घूसखोर अधिकारियों के खिलाफ खड़ा रहा है और आगे भी बिना किसी समझौते के व्यापारी हितों की लड़ाई जारी रखेगा। यह भी पढ़ें- हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.