उरई, दिसम्बर 30 -- जालौन। नवीन मंडी परिसर में अतिक्रमण की समस्या को लेकर उपजिलाधिकारी हेमंत पटेल ने मंडी व्यापारियों के साथ एक बैठक आयोजित की। बैठक में एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि व्यापारी स्वयं अपने-अपने अतिक्रमण को हटा लें और जिस दुकान की जितनी सीमा आवंटित है, उसी सीमा के भीतर व्यापार करें। उन्होंने कहा कि मंडी परिसर में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए मंडी में आवागमन और व्यापार व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना सभी व्यापारियों की जिम्मेदारी है। बैठक के दौरान व्यापारियों को चेतावनी दी गई कि यदि निर्धारित समय के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर मंडी सचिव अंकित गुप्ता, मंडी अध्यक्ष प्रेमदास भूरे मामा सहित धर्मेंद्र दिवौलिया, मनोज समे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.