अलीगढ़, जून 29 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सासनीगेट थाना क्षेत्र के एक व्यापारी से कुछ लोगों ने जमीन के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए 15 लाख रुपये हड़प लिए। आरोप है कि आरोपियों ने न तो बैनामा किया और न ही रुपये लौटाए, बल्कि जमीन किसी और को बेच दी। करीब चार माह से आरोपी लगातार टालमटोल कर रहे हैं। आरोपियों में एक अस्पताल संचालक भी शामिल है। मामले में एसपी सिटी के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। सासनीगेट क्षेत्र के पला साहिबाबाद होली चौक निवासी ललित शर्मा किराना व्यापारी हैं। उन्होंने एसपी सिटी को प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि नगला कलार निवासी बौद्धेश कुमार उनके परिचित हैं। यह भी पढ़ें- व्यापारी से 15 लाख हड़पे, अस्पताल संचालक समेत चार पर मुकदमा उनके माध्यम से आगरा के बाह क्षेत्र के बिजौली र...