सुल्तानपुर, अप्रैल 11 -- भदैयां। अहिमाने बाजार में ऑनलाइन पेमेंट के बहाने किराना व्यापारी से हुई लूट के मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। कोतवाली देहात क्षेत्र के प्रयागराज हाईवे स्थित अहिमाने बाजार में गुरुवार सरेशाम बाइक सवार बदमाशों ने किराना व्यापारी एवं व्यापार मंडल के स्थानीय कोषाध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल को निशाना बनाते हुए असलहे के बल पर करीब 10-12 हजार रुपये लूट लिए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...