कानपुर, मार्च 8 -- कानपुर, संवाददाता। नवाबगंज में ऑटो सवार बदमाशों द्वारा युवक से मारपीट कर 2.70 लाख रुपये लूटने के मामले में शनिवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने हैलट अस्पताल भेजा। वहीं तीसरे आरोपित को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा।फतेहपुर के जहानाबाद खजुरिया निवासी उमाकांत तिवारी दो मार्च को बुलेट खरीदने 2.70 लाख रुपये नकद लेकर घर से निकले थे। परेड चौराहा से वह एक ऑटो में बैठे। इसमें बैठे दो युवक थूकने के बहाने अजीब हरकत करने लगे तो वह उतर गए। बड़ा चौराहा पहुंचने के बाद दोबारा वही ऑटो चालक बुलेट के शोरूम पराग डेयरी चलने की बात कहने लगे। इस पर वह ऑटो में बैठ गए, जिसमें पहले से बैठे दो युवकों ने बीच में बैठा लिया। इसके बाद गंगा बैराज से बिठूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.