चंदौली, अप्रैल 7 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। गोरखपुर से धान बेचकर लौट रहे मिर्जापुर के व्यापारी के साथ हुई लूट मामले का पुलिस ने सोमवार को पर्दाफाश कर दिया। लूट की साजिश व्यापारी के चालक ने अपने भाई और अन्य दो साथियों के साथ मिलकर रची थी। घटना में शामिल मुख्य आरोपी चालक सहित चार लोगों को मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के इंडियन इंस्टीट्यूट के पास से रविवार की देर रात को कोतवाली पुलिस और सर्विलांस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूट के 23,000 रुपए नगद, एक पीली धातु का लॉकेट, दो मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त धारदार तलवार और एक बाइक बरामद की है। इसका खुलासा सोमवार को मुगलसराय कोतवाली में एसपी आकाश पटेल ने किया।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के सुरहा गांव निवासी रविन्द्र कुमार मैजिक वाहन से गोरखपुर जिल...