बुलंदशहर, मार्च 19 -- सिकंदराबाद पुलिस और स्वाट टीम ने करीब दो सप्ताह पहले व्यापारी से हुई लाखों की लूट का खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों से पास से लूट की रकम में से 1.30 लाख रुपये, घटना में प्रयुक्त कार और तमंचा-कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने पूछताछ कर आरोपियों का चालान कर दिया है। गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि 3 मार्च को सिकंदराबाद क्षेत्र स्थित शक्ति धर्म कांटे पर एक मुर्गा व्यापारी से बदमाशों द्वारा रुपयों से भरा बैग लूट लिया गया था। बैग में करीब 2.70 लाख रुपये थे। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की धरपकड़ के लिए स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस को लगाया गया। गुरुवार को पुलिस टीम ने एक सूचना पर तीन बदमाशों को क्षेत्र से ही दबोच लिया। बदमाशों के पास से लूट की रकम में से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.