व्यापारी से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार
मेरठ, मई 15 -- सकौती बाजार में शुक्रवार सुबह व्यापारी के साथ जीतपुर गांव निवासी युवक ने गाली गलौज कर मारपीट कर दी। थाने पहुंचे व्यापारी ने पुलिस को जानकारी देते हुए रंगदारी नही देने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को सकौती तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाने पर दर्ज कराए मुकदमे में सकौती निवासी व्यापारी नंद किशोर ने बताया कि वह सकौती बाजार में परचून की दुकान करता है। शुक्रवार को जीतपुर गांव निवासी राजा उर्फ अविनाश के उसकी दुकान पर पहुंचा और जबरन रंगदारी मांगने लगा। यह भी पढ़ें- फल विक्रेता से मांगी रंगदारी, पीड़ित ने लगे सुरक्षा की गुहार पीड़ित द्वारा रंगदारी से इंकार करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित व्यापारी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.