हाथरस, मार्च 20 -- हाथरस, संवाददाता। बीएच मिल चामड़ गेट निवासी व्यापारी से 12 लाख रूपए की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपी पूर्व में ही आत्मसमर्पण कर चुका है। पुलिस ने गुरूवार को इस घटना का खुलासा कर दिया। आरोपी पूर्व में व्यापारी से 20 हजार रूपए की रंगदारी वसूल भी चुके हैं। राहुल वार्ष्णेय पुत्र विष्णु कुमार वार्ष्णेय निवासी बीएच मील चामड़ गेट थाना सदर कोतवाली ने 11 मार्च को तहरीर के माध्यम से थाना हाथरस गेट में सूचना दी थी कि उसकी खरबूजा बीज मगज की फैक्ट्री गांव टिपरस से गांव नगला चौखा को जाने वाले रास्ते पर है। 11 मार्च को शाम करीब 4.45 बजे वह अपनी फैक्ट्री में था तभी रामू निवासी नगला अलिया थाना हाथरस जंक्शन व उसके साथी ने उसको फोन करके 12 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। न देने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.