फरीदाबाद, मार्च 28 -- बल्लभगढ़,संवाददाता। बस अड्डा मार्केट में 26 मार्च को एक कपड़ा व्यापारी के साथ मारपीट करने के मामले में आरोपी ऑटो चालक को शनिवार को दुकानदारों ने पकड़कर शहर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, दीपक गांधी जो कि वी.जी. गारमेंट्स नाम की दुकान बस अड्डा मार्केट में चलाते हैं। 26 मार्च की सुबह वह अपनी दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान एक ऑटो चालक से दुकान के सामने ऑटो खड़ा करने को लेकर उनकी कहासुनी हो गई, आरोप है कि ऑटो चालक ने दुकानदार का डंडे से सिर फोड दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। शनिवार को आरोपी ऑटो चालक दोबारा बाजार में दिखाई दिया, जिसे पहचान कर आसपास के दुकानदारों ने पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सतीश निवासी मलेरना रोड बताया। इसके बाद दुकानदारों ने उसे शहर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। फ...