पीलीभीत, मार्च 18 -- जहानाबाद। पुरानी रंजिश को लेकर व्यापारी के साथ पड़ोसी व्यापारी और उसके नौकर ने मारपीट की। गंभीर रूप से घायल व्यापारी ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना जहानाबाद पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इंस्पेक्टर ने उसको थाने से अभद्रता करते हुए भगा दिया। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी के आदेश पर जहानाबाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम डांग निवासी इकरार अंसारी ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी जहानाबाद कस्बे में फर्नीचर की दुकान है। उसके पड़ोस में शकील और उसकी दुकान पर काम करने वाले कस्बा निवासी अकरम ने 25 फरवरी को सुबह 10 बजे उसके साथ पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसक...