हाथरस, मार्च 11 -- कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव तिपरस में एक बीज व्यापारी को रोककर अभद्र व्यवहार किया गया। व्यापारी का आरोप है कि उससे चौथ के रूप में पांच लाख रुपये मांगे गए। चौथ न देने पर गोली मारने की धमकी व्यापारी को मिली। पीड़ित व्यापारी ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर दी है। तरफरा रोड़ स्थित शिव कालोनी निवासी राहुल वाष्र्णेय की गांव तिपरस में बीज की फैक्ट्री है। व्यापारी का आरोप है कि सोमवार दोपहर को वो गांव तिपरस स्थित अपनी फैक्ट्री से कार के जरिए अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान गांव तिपरस में व्यापारी की कार को कुछ लोगों ने रोक लिया और गाली गलौज देते हुए व्यापारी के साथ अभ्रद व्यवहार किया। व्यापारी का आरोप है कि पांच लाख रुपये की चौथ आरोपियों ने उससे मांगी। चौथ न देने के एवज से में गोली मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.