व्यापारी से अपहरण कर 90 हजार की लूट का आरोपी दारोगा जमानत पर रिहा
गोरखपुर, जुलाई 31 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। राजघाट पुल के पास व्यापारी का अपहरण कर 90 हजार रुपये लूटने के चर्चित मामले में जेल भेजे गए निलंबित उपनिरीक्षक शुभम श्रीवास्तव को जमानत मिल गई है। 29 जुलाई की शाम जमानत आदेश मिलने के बाद जिला कारागार से उसकी रिहाई कर दी गई। शुभम श्रीवास्तव अप्रैल 2026 से न्यायिक अभिरक्षा में जेल में बंद था। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित विरामखंड निवासी शुभम श्रीवास्तव घटना के समय गोरखपुर के नौसढ़ पुलिस चौकी प्रभारी के पद पर तैनात था। उस पर आरोप है कि पांच अगस्त 2025 को बेलीपार क्षेत्र के पिछौरा निवासी तथा वर्तमान में राजस्थान में रह रहे व्यापारी रविशंकर का अपहरण कर राजघाट पुल के पास उससे 90 हजार रुपये लूट लिए गए थे। आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर व्यापारी को रोका और फिर वारदात को अंजाम दिया। यह भी पढ़ें- गबन के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.