भदोही, अप्रैल 15 -- ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा विशाल व्यापारी सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन 16 अप्रैल गुरुवार को होगा। पटेल नगर स्थित एक प्रतिष्ठान में आयोजित सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल होंगे। नगर पंचायत ज्ञानपुर के चेयरमैन व व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष घनश्याम दास गुप्ता ने बताया कि सम्मेलन में प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी और व्यापारियों का आगमन होगा। शाम छह बजे से रात्रि दस बजे तक कार्यक्रम आयोजित होगा। यह भी पढ़ें- आईआईएम में एशियन लाइब्रेरीज सम्मेलन आज से
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.