चंदौली, मार्च 17 -- चंदौलीसंवाददाता उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला इकाई की ओर से रविवार की रात सदर नगर पंचायत के शंकर मोड़ स्थित एक लान में व्यापारी सम्मेलन और होली मिलन समारोह आयोजित की गई। इसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल और विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री रमेश अग्रहरि ने दीप प्रज्वलित कर किया। वहीं जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में विभिन्न बाजारों के 151 प्रतिष्ठित व्यापारियों को सम्मानित भी किया गया।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि व्यापारी समाज देश की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है। व्यापारी देश के 70 करोड़ लोगों को रोजगार प्रदान करते हैं। व्यापारी करदाता है और 7 करोड़ लोगों को पूरे ...