व्यापारी समाज की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए : बसंत कुमार मित्तल
जमशेदपुर, जुलाई 4 -- जमशेदपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल ने कोलकाता के बड़ा बाजार स्थित पोस्ता क्षेत्र में पोस्ता बाजार मर्चेंट एसोसिएशन के महासचिव एवं 73 वर्षीय वरिष्ठ व्यवसायी विश्वनाथ अग्रवाल के साथ हुई मारपीट एवं हमले की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है. उन्होंने कहा कि किसी भी व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता अथवा व्यापारिक संगठन के पदाधिकारी के साथ इस प्रकार की हिंसात्मक घटना न केवल अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि यह व्यापारी समाज की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है. उन्होंने राज्य प्रशासन से इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.