सहारनपुर, जून 4 -- नानौता। राज्य कर विभाग सहारनपुर द्वारा व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और कर प्रणाली को अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से आयोजित विशेष "व्यापारी संवाद कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। नगर के गंगोह मार्ग स्थित चानन दास धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त अरुणेश कुमार यादव ने कहा कि राज्य कर विभाग व्यापारियों को उत्पीड़न मुक्त और पारदर्शी व्यापारिक माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य केवल राजस्व संग्रह करना नहीं, बल्कि व्यापारियों के लिए "ईज ऑफ डूइंग बिजनेस" को बढ़ावा देना भी है। इस दौरान सहायक आयुक्त हेमंत कुमार पंकज ने जीएसटी पोर्टल के नए फीचर्स, पंजीकरण, ई-वे बिल तथा इनपुट टैक्स क्रेडिट से जुड़े नए नियमों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- व्यापारियों को दी नियमित रिटर्न...