व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी संबंधी समस्याओं का हुआ समाधान
हाथरस, जून 11 -- सादाबाद। राज्य कर विभाग, हाथरस द्वारा स्थानीय अग्रसेन सेवा सदन में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों ने व्यापारियों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और उनका व्यावहारिक समाधान बताया। डिप्टी कमिश्नर आर.के. सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर मयंक जैन, हरिनाथ यादव तथा राज्य कर अधिकारी नीरज कुमार ने जीएसटी से जुड़े विभिन्न प्रावधानों की जानकारी देते हुए व्यापारियों को समय पर रिटर्न दाखिल करने और डिजिटल प्रक्रियाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान व्यापारियों ने ऑनलाइन प्राप्त होने वाले भुगतान के बाउचर और लेखा-जोखा संबंधी समस्याएं भी अधिकारियों के समक्ष रखीं। यह भी पढ़ें- व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.