पीलीभीत, जून 3 -- पीलीभीत। राज्य कर खण्ड-दो के उपायुक्त रिकेश सिंह ने बताया कि एक जुलाई 2017 से सम्पूर्ण देश में वन टैक्स, वन नेशन के अन्तर्गत जीएसटी कर प्रणाली को लागू किया गया था। जीएसटी कर प्रणाली में व्यापारियों के हित में समय-समय पर निरन्तर बदलाव व संशोधन होते रहे हैं। इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा व्यापारी हित में कई सरकारी योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं। जीएसटी से प्राप्त राजस्व प्रदेश में सर्वाधिक योगदान देता है। मुख्यमंत्री की मंशा रही है कि व्यापारियों के साथ निरन्तर संवाद बनाए जाने के बारे में व्यापारियों की समस्याओं के साथ साथ जीएसटी पोर्टल, ई-इनवायस, रिर्टन फाईलिग एवं इनपुट टैक्स क्रेडिट, पंजीयन शिविर जीएसटी-2.0 रिफार्म आदि समस्याओं के क्रम में व्यापारी संवाद का कार्यक्रम मंगलम बैंकेट हाल, ब्लाक रोड पूरनपुर में व्यापारी सं...