व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन 06 जून को
मऊ, जून 4 -- मऊ, संवाददाता। राज्य कर विभाग, जनपद मऊ द्वारा व्यापारियों एवं कारोबारियों की समस्याओं के समाधान तथा राजस्व वृद्धि के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 06 जून को अपराह्न तीन बजे इन्द्रप्रस्थ होटल, पुरानी तहसील के पास, ब्रह्मस्थान, मऊ में आयोजित होगा। कार्यक्रम में राज्य कर विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। व्यापारियों एवं उद्यमियों की विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। उपायुक्त राज्य कर, खण्ड-2, मऊ अवनीश कुमार चौधरी ने बताया कि आयुक्त राज्य कर, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को सुनना, उनके सुझाव प्राप्त करना तथा कर संबंधी प्रक्रियाओं को और अधिक सरल एवं प्रभावी बनाना है। यह भी पढ़ें- व्यापारियों-उद्यमियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.