बलिया, अप्रैल 9 -- बेल्थरारोड। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से कस्बा निवासी तथा ईटीसी के पद पर चयनित सुधांशु बरनवाल का स्वागत किया गया। भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण में वायु यातायात नियंत्रक (ईटीसी) परीक्षा पास करने वाले सुधांशु इससे पूर्व एक सीमेंट कम्पनी में उत्पादन अभियंता के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवकों को कड़ी मेहनत से सफलता हासिल करने की अपील किया। इस मौके पर संगठन के नगर अध्यक्ष प्रशांत कुमार मंटू, तौहीद अनवर लारी, धर्मेंद्र सोनी, सुनील कुमार टिंकू, अमित सोनी, अशोक, मुख्तार अहमद, ओमजी सिंह, नाजिम आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...