व्यापारी शहीद दिवस पर बलिदानी व्यापारियों को दी श्रद्धांजलि
इटावा औरैया, मई 27 -- भरथना। कस्बा में व्यापारी शहीद दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विमल पोरवाल बंटी की अगुवाई में व्यापारियों ने बलिदानी व्यापारियों को कैंडल जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि व्यापारी समाज सदैव अपने बलिदानी साथियों के त्याग और संघर्ष को याद रखेगा। साथ ही व्यापारियों से एकजुट होकर समाज एवं व्यापार जगत के हितों की रक्षा के लिए कार्य करने का आह्वान किया गया। इस दौरान मौजूद व्यापारियों ने उन व्यापारियों के बलिदान को याद किया, जिन्होंने व्यापार जगत और व्यापारी हितों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। यह भी पढ़ें- व्यापारी शहीद दिवस पर संगोष्ठी, व्यापारियों का सम्मान कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत व्यापारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.