व्यापारी माहौल बिगाड़ने वालों का करें डटकर मुकाबला- घनश्याम दास गर्ग
शामली, जून 27 -- शामली। संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने प्रदेश के व्यापारियों से निडर होकर व्यापार करने और माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों का डटकर मुकाबला करने का आह्वान किया है। उन्होंने बड़ौत में दिनदहाड़े दुकान पर बैठे व्यापारी सोहनलाल और उनके पुत्र विकास की हत्या पर गहरा रोष एवं चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं से व्यापारियों में भय का वातावरण बनता है। प्रेसनोट जारी करते हुए उन्होंने प्रदेश सरकार से व्यापारियों की सुरक्षा के लिए सभी जिलों एवं कस्बों में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप प्रदेश का व्यापारी सुरक्षित एवं निडर होकर अपना व्यापार कर सके, इसके लिए प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था आवश्यक है। यह भी पढ़ें- अखिल भारतीय उद्योग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.