व्यापारी बोले समस्याएं हल न हुईं तो आंदोलन
फिरोजाबाद, मई 21 -- सैलई सांती रोड बाजार समिति का प्रतिनिधिमंडल, फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में नगर निगम पहुंचा। अपर नगर आयुक्त अजय कुमार को समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने बताया कि वार्ड नंबर एक के मुख्य बाजार सैलई सती रोड पर अंधकार की स्थिति बनी हुई है। विद्युत खंभों पर नई मरकरी लाइट लगाकर क्षेत्र को प्रकाशयुक्त किया जाए। सैलई सांती रोड पर लगभग 6 इंच गहरे गड्ढे हो चुके हैं, जिससे राहगीरों एवं व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि वार्ड नंबर 49 में लगभग Rs.25 लाख की लागत से डाली गई पानी की पाइपलाइन भ्रष्टाचार एवं बंदरबांट के उद्देश्य से कराई गई। यह भी पढ़ें- सांसद प्रतिनिधि ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन अब समस्याओं को लेकर आंदोलन किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.