कन्नौज, फरवरी 27 -- कन्नौज संवाददाता। समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण शुक्रवार दोपहर विशिष्ट आलू मंडी ठठिया पहुंचे, जहां उन्होंने मंडी आढ़तियों, व्यापारियों और कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं। बैठक के दौरान व्यापारियों ने व्यापार में आ रही विभिन्न दिक्कतों को लेकर मंत्री को लिखित प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडी प्रशासन की मिलीभगत से मंडी परिसर के बाहर आलू की बिक्री की जा रही है, जिससे अधिकृत व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। व्यापारियों ने मांग की कि मंडी के बाहर हो रही अवैध बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। व्यापारियों ने यह भी बताया कि मंडी परिसर में दुकान संख्या 1 से 60 तक का आवंटन तो कर दिया गया है, लेकिन उसकी समय-सीमा संबंधी कोई आधिकारिक प्रति आढ़तियों को उपलब्ध नहीं कराई गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.