व्यापारी बोले धार्मिक संपत्तियों को खुर्द-बुर्द होने से रोके प्रशासन
हरिद्वार, अगस्त 17 -- महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने हरिद्वार में धार्मिक संपत्तियों की खरीद-फरोख्त, कब्जों पर चिंता जताई है। उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय और मुख्य सचिव उत्तराखंड को पत्र भेजकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी को भी भेजी गई है। सुनील सेठी ने कहा कि उत्तरी हरिद्वार से कनखल तक कई धार्मिक संपत्तियों के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। लालच और स्वार्थ के कारण हरिद्वार की धार्मिक पहचान को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी ट्रस्ट बनाकर बड़े आश्रमों और धार्मिक संपत्तियों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन धार्मिक संपत्तियों का कोई वैध वारिस नहीं है, उन्हें सरकारी संपत्ति घोषित किया जाए और फर्जी ट्रस्ट बनाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। धार्मिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.