शाहजहांपुर, मार्च 24 -- शाहजहांपुर। नगर निगम द्वारा बढ़ाए जा रहे हाउस टैक्स को लेकर व्यापारियों ने विरोध जताते हुए इसे 10 प्रतिशत तक सीमित करने की मांग उठाई है। उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन परिसर में प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से मुलाकात कर पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा और विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, इसलिए उन्हें सामाजिक और स्वास्थ्य सुरक्षा मिलनी चाहिए। उन्होंने जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों के लिए बीमा योजना लागू करने की मांग रखी। महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने हाउस टैक्स के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा की जा रही बढ़ोतरी से छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ र...