व्यापारी बोले, सीएम ग्रिड निर्माण की समस्याओं से निजात दिलाएं
कानपुर, जून 9 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सीएम ग्रिड योजना के निर्माण कार्य शहर के लिए समस्या का सबब बन गए हैं। निश्चित तौर इस योजना से शहर की खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे, लेकिन धीमी गति से चल रही यह योजना पूर्ण होने तक शहरवासियों को गहरे जख्म दे जाएगी। ये बातें कानपुर उद्योग व्यापार मंडल उत्तर के जिलाध्यक्ष सुनील बजाज ने नगर आयुक्त से कहीं। सुनील बजाज मंगलवार को व्यापारियों के साथ नगर आयुक्त से मिलने गए थे। इस दौरान व्यापारियों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि शहर के कई हिस्सों में सीएम ग्रिड योजना पर काम चल रहा है। निर्माणदायी संस्था के ठेकेदारों ने पाइप लाइन बिछाने के लिए जगह-जगह खोदाई कर दी है। पाइप बिछाने के बाद मिट्टी के ढेर छोड़ दिए हैं। गर्मी में हवा के साथ मिट्टी के इन ढेर से धूल के गुबार उड़ते हैं, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.