रामनगर, मार्च 10 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। बरेली रोड के कंस्ट्रक्शन से जुड़े व्यापारियों का एक शिष्टमंडल मंगलवार को एसपी सिटी कार्यालय पहुंचा। उन्होंने कहा कि होली के दौरान होंडा शोरूम से गांधी स्कूल तक की गई नो एंट्री की बाध्यता को खत्म किया जाए ताकि उनका व्यापार चल सके। व्यापारी और पेट्रोल पंप संचालक पंकज अग्रवाल ने बताया कि गांधी स्कूल से होंडा शोरूम के बीच 50 से अधिक कंस्ट्रक्शन कारोबारी हैं। जहां से ईंट, सीमेंट, सरिया समेत निर्माण से संबंधित अन्य सामग्री पूरे कुमाऊं में सप्लाई होती है। होली से दो दिन पहले पुलिस ने यहां पर भारी वाहनों के लिए नो एंट्री जोन घोषित किया था, जो अब तक लागू है। इससे न तो मालवाहक वाहन कारोबारियों की दुकानों तक आ पा रहे हैं न ही पहाड़ समेत अन्य जगहों को माल की सप्लाई हो पा रही है। लोडिंग न होने से व्या...